फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Initiative for identification and treatment of malnourished children

पहले दिन 32 गंभीर अति कुपोषित बच्चों का हुआ परीक्षण

Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Initiative for identification and treatment of malnourished children
चित्रकूट। संभव पोषण संवर्धन की ओर एक कदम अभियान अंतर्गत सोमवार को गंभीर अति कुपोषित सैम बच्चों के प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जिला अस्पताल में किया गया। जिसका शुभारंभ अपर उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने किया। पहले दिन 32 बच्चों का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल के निर्देशन में गंभीर अति कुपोषित बच्चों के प्रबंधन का यह अभियान एक माह तक चलेगा। इसमें शहर और ग्रामीण इलाकों के चिन्हित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार के साथ उन्हें सुपोषित करने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजाना 25 से 30 बच्चों के परीक्षण का लक्ष्य है। पहले दिन 32 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अभियान की सफलता के लिए जिला पंचायत राज, स्वास्थ्य विभाग, डीसी एनआरएलएम और तमाम सहयोगी संस्थाएं मिलकर काम कर रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मानिकपुर और मऊ में 103-103 अति गंभीर कुपोषित बच्चे चिन्हित हुए हैं। जबकि कर्वी में 135, रामनगर में 72, पहाड़ी में 109 और शहर क्षेत्र में 204 चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed