फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Inherited land worth crores by pretending to be alive but dead

Chitrakoot News: जिंदा को मृतक दिखाकर करोड़ों की जमीन कराई वरासत

Fri, 31 Jan 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Inherited land worth crores by pretending to be alive but dead
चित्रकूट। जनपद में जिंदा को मृतक दिखाकर करोड़ों की जमीन वरासत करने का मामला सामने आया है। जिस लेखपाल सहित अन्य अधिकारियों ने बिना जांच किए ही जमीन को गैर विरादरी के युवक के नाम वरासत कर दिया। खतौनी निकालने पर पीड़ित को जानकारी हुई तो लेखपाल के पास पहुंचा। लेखपाल ने पीड़ित को तहसील से भगा दिया। गुरुवार को पीड़ित ने एसडीएम और डीएम को हलफनामा देकर जमीन वापस उसके नाम करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील कर्वी के सीतापुर निवासी कल्लू उर्फ कन्नू कुशवाहा ने बताया कि वह रोजगार के लिए मध्य प्रदेश के जनपद सतना के कोठी में रहता हूं। गांव आने पर तहसील से खतौनी की नकल निकलवाया तो पता चला कि मेरी बेशकीमती जमीन को गांव निवासी कुट्टू रैकवार ने 1959 में मेरे मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर करीब एक बीघा जमीन अपने नाम वरासत करा लिया है। जिसमें एक महिला व पुरुष ने फर्जी गवाही भी दी है। उसने आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल ने बिना मौके पर गए ही झूठी रिपोर्ट लगाया है। जिसके बाद वरासत की गई है। अधिवक्ता राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कुट्टू रैकवार ने न्यायालय में जो कागजात जमा किया है। उसमें उसके पिता की मृत्यु 1959 में हो गई है। जबकि कुट्टू रैकवार के आधार कार्ड में उसकी जन्मतिथि 1966 दर्ज है।
विज्ञापन

अब सवाल यह है कि पिता की मौत के सात साल बाद बेटा कैसे हो गया। इसका मतलब तहसील के अधिकारियों ने फर्जी तरीके से वरासत की है। लेखपाल आलोक मिश्रा ने बताया कि नायब तहसीलदार न्यायालय से आदेश आया था, उसी पर मैंने रिपोर्ट लगाई है। बिना मौके पर गए रिपोर्ट लगाने व जन्मतिथि के संबंध में कोई जवाब नहीं दिया। नायब तहसीलदार मंगल यादव ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर ही वरासत हुई होगी। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया है तो इसकी चांच की जाएगी। साथ ही गलत मिलने पर फर्जी वरासत कराने वाले और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed