फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Independence Day was celebrated with great pomp by taking out Prabhat Pheri

Chitrakoot News: प्रभात फेरी निकाल धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Sun, 17 Aug 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Independence Day was celebrated with great pomp by taking out Prabhat Pheri
फोटो 16 सीकेटीपी-1- परिचय- शहर के श्रीजी इंटरनेशनल में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
चित्रकूट। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने सुबह तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली। सरकारी कार्यालयों सहित राजनीतिक दलों व अन्य कार्यालयों में ध्वजारोहण किया है। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

श्रीजी इंटरनेशनल, चित्रकूट पब्लिक स्कूल, सुषमा स्वरुप इंटरनेशनल, चित्रकूट इंटर कॉलेज, बैजनाथ भारद्वाज इंटर कॉलेज, बुइया बाई इंटर कॉलेज, जेएम बालिका विद्यालय, सद्गुरु पब्लिक स्कूल जानकीकुंड, प. साधो प्रसाद शिक्षा समिति सरस्वती शिशु मंदिर आदि के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। जगद्गुरु रामभद्राचार्य राज विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में डीएम शिवशरणप्पा ने ध्वजारोहण किया। अन्य सरकारी कार्यालयों में भी कार्यक्रम हुए। पुलिस लाइन मेंं एसपी अरुण कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। पुलिस के जवानों ने शानदार परेड निकाली। जिले के कोतवाली सहित अन्य थानों में भी कार्यक्रम हुए। कवि सम्मेलन का आयोजन पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के आवास पर हुआ। कवियों ने देशभक्ति पर रचनाएं पढ़ी। अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को एसपी अरुण कुमार सिंह ने सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव व डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...

ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चित्रकूट। पहाड़ी कस्बे के शांति पब्लिक स्कूल, पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज व थाना पहाड़ी में कार्यक्रम हुआ। राजापुर कस्बे में भी कार्यक्रम हुए। तुलसी इंटर कॉलेज सहित अन्य कॉलेज में कार्यक्रम हुए। तहसील कार्यालय में एसडीएम राम ऋषि रमन ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत राजापुर में संजीव मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। मऊ तहसील में एसडीएम सौरभ यादव ने ध्वजारोहण किया। स्कूल-कॉलेजों मेंं भी कार्यक्रम हुए। मानिकपुर के आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित ग्राम सरहट के टाउन हाल में कोल आदिवासियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया।
शिवरामपुर में परम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लैनाबाबा इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर सहित डायट में ध्वजारोहण हुआ। खोही क्षेत्र के संकुल खोही के प्राथमिक विद्यालय बालरामुपर, संग्रामपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बालापुर माफी, छपरा माफी, आदि विद्यालयों में कार्यक्रम हुए।

इनसेट...

राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस

राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव व बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा , आप के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने भी पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed