{"_id":"69d7e496de719cf5160cf513","slug":"incomplete-work-found-in-review-of-jal-jeevan-mission-adm-reprimanded-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-129516-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जल जीवन मिशन की समीक्षा में मिले अधूरे काम, एडीएम ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जल जीवन मिशन की समीक्षा में मिले अधूरे काम, एडीएम ने फटकारा
Thu, 09 Apr 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा कर प्रगति ली। समीक्षा में रैपुरा पेयजल परियोजना लंबित पाई। जिस पर उन्होंने परियोजना प्रबंधक को फटकार लगाई। शेष सात ग्रामों में 30 अप्रैल तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। चांदी बांगर ग्राम समूह योजना के सभी कार्य 30 जून तक पूरे करने के निर्देश दिए।
सिलौटा मुस्तकिल योजना के बचे हुए एक ग्राम का कार्य एक सप्ताह में पूरा करने को कहा गया। इसके बाद हर घर जल प्रमाणीकरण किया जाएगा। फर्म एलएनटी, जीबीपीआर को शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनशक्ति व नोडल नामित करने के निर्देश दिए गए। उन्हें सूक्ष्म योजना पर कार्य पूर्ण करने और जल भंडारण टैंक समय पर भरने को कहा गया। (संवाद)