फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In this year's panchayat elections, more than 3.16 lakh female voters will elect their representatives.

Chitrakoot News: पंचायत चुनाव में इस बार 3.16 लाख से अधिक महिला मतदाता चुनेंगी नुमाइंदा

Thu, 11 Jun 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 11 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
In this year's panchayat elections, more than 3.16 lakh female voters will elect their representatives.

विज्ञापन
चित्रकूट। आगामी पंचायत चुनाव में जिले के कुल 7 लाख 454 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3 लाख 16 हजार 71 महिलाएं शामिल हैं।
पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी हमेशा महत्वपूर्ण रही है। इस बार भी कई महिलाएं चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार पुरुषों की संख्या 3 लाख 84 हजार 383 है। पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण प्राप्त है। इस आरक्षण के कारण महिलाएं प्रधानी, पंचायत और क्षेत्र पंचायत में चुनी जाती हैं। जिले के मऊ ब्लॉक में 62,581 पुरुष और 52,520 महिलाएं मतदान करेंगी। रामनगर ब्लॉक में 43,908 पुरुष और 35,687 महिलाएं अपने मत का प्रयोग करेंगी। मानिकपुर ब्लॉक में 80,192 पुरुष और 66,443 महिलाएं मतदाता हैं। कर्वी ब्लॉक में 1 लाख 6 हजार 141 पुरुष और 87,740 महिलाएं वोट डालेंगी। पहाड़ी ब्लॉक में 91,561 पुरुष और 73,681 महिलाएं मतदान के लिए पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed