फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In the investigation, records were also sought from the education department.

Chitrakoot News: जांच में शिक्षा विभाग से भी मांगा रिकार्ड

Wed, 29 Oct 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 29 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
In the investigation, records were also sought from the education department.
चित्रकूट। कोषागार में हुए घोटाले में नामजद 93 पेंशनरों में सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग के पेंशनर हैं। इन पेंशनरों की जांच टीम ने सूची शिक्षा विभाग को भेजी है। इसमें यह जांच कराई जा रही है कि यह सब शिक्षा विभाग के ही हैं अथवा इसमें भी कोई गड़बड़झाला है। मंगलवार को बीएसए ने कोषागार विभाग जाकर भी सूची का मिलान कराया।
विज्ञापन

सन 2018 से लेकर अबतक की जांच में सामने आया कि कोषागार विभाग में 43 करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ है। इसमें 93 पेंशनर व चार कोषागार विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इस सूची में लगभग 50 प्रतिशत पेंशनर शिक्षा विभाग से संबंधित हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग को इनकी सूची जांच के लिए भेजी गई है जिसमें पेंशनर के इसी विभाग से रिटायर्ड होने की पुष्टि कराई जानी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि सूची तो मिली है लेकिन पेंशन विभाग उनके अधीन नहीं होता है। इसके बाद भी मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय पेंशनरों के नाम व बैंक खाते का विभाग में उपलब्ध रिकार्ड से मिलान कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed