फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In-laws and maternal side clash in husband-wife dispute

Chitrakoot News: पति-पत्नी के विवाद में ससुराली और मायका पक्ष भिड़े

Sun, 27 Aug 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
In-laws and maternal side clash in husband-wife dispute
शिवरामपुर (चित्रकूट)। पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी होने के बाद मायका व ससुराली पक्ष में मारपीट हो गई। जिससे दोनो पक्ष से छह लोग घायल हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। पिटे एक युवक ने आरोप लगाया कि उसके पैरों में जंजीर बांधकर पीटा गया।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना शिवरामपुर कस्बे में शनिवार की शाम को हुई। बांदा जिले के बिसंडा थाना के नाहर पुरवा के जयचंद्र की पुत्री संतोषिया की शादी शिवरामपुर के राजेश पुत्र रामानुज के साथ हुई है। चौकी प्रभारी श्यामदेव सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद होने की जानकारी पर मायके पक्ष से पिता जयचन्द, पुत्र संतोष, बंडे गिरवा निवासी मामा संतोष आए थे।
विज्ञापन

दोनो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिससे मायके पक्ष से आए तीनों लोगों के अलावा ससुराली पक्ष के राजेश पुत्र रामानुज, मां घायल हो गए। राजेश ने बताया कि रात्रि में ससुरालीजन आए और शराब के नशे में पैरो में बेड़ी से बांधकर पिटाई की। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि आए दिन पुत्री की पिटाई करते हैं। जानकारी होने पर आए तो उन्हे भी मारापीटा है। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed