फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In Chitrakoot, robber Hanif gang members caught

चित्रकूट में डाकू हनीफ गैंग के सदस्यों को पकड़ने वाले हुए सम्मानित

Wed, 17 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
In Chitrakoot, robber Hanif gang members caught
चित्रकूट। खोह स्थित पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी हुई। उन्होंने पिछले सैनिक सम्मेलन में प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण के संबंध में पूछा। अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं। शंकर उर्फ हनीफ गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। मासिक अपराध गोष्ठी में कहा कि समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस से संबंधित निर्देशों का पालन कराएं। आईजीआरएस से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें। न्यायालय में लंबित मुकदमों की समय से पैरवी, डायल 112 से संबंधित ईवेंट क्लोजर पूर्ण करने, मफ रूर एवं माफि याओं की गिरफ्तारी, थानों पर आने वाले जमीन विवाद को राजस्व की टीम के साथ निस्तारित कराने, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, अभियोजन अधिकारी, सीओ सिटी रजनीश कुमार यादव, राजापुर इश्तेयाक अहमद, मऊ विज्येन्द्र द्विवेदी सभी थाना, चौकी प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एएसपी ने संभाला चार्ज
चित्रकूट। जिले में मिर्जापुर से स्थानांतरित होकर चित्रकूट आए अपर एसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। हाल ही में अपर एसपी बलवंत चौधरी का लखनऊ यातायात निदेशालय में स्थानांतरण हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed