फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In Chitrakoot, farmers are not getting benefit even after crop insurance

चित्रकूट में किसानों को फसल बीमा कराने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा

Thu, 19 Mar 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
In Chitrakoot, farmers are not getting benefit even after crop insurance
चित्रकूट। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ंने फसल बीमा योजना के अंतर्गत खेत में लगी फसलों का बीमा कराया था। इसके बाद भी उन्हें बीमा का लाभ नहीं दिया जा रहा है कहा जा रहा है कि 72 घंटे के बाद सूचना देने वालों को बीमा का फायदा नहीं दिया जाएगा। जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि 13 मार्च को जिले में ओलावृष्टि से सैकड़ों गांव प्रभावित हुए थे। जिससे खेतों में तैयार हुई गेहूं, चना सहित अन्य फसल नष्ट हो र्गई थी। जिसमें कई ऐसे किसान जिन्होंने फसल बीमा योजना के माध्यम से पंजीकरण कराया था। अब उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है कहा जा रहा है 72 घंटे के अंदर सूचना देने वालों को ही बीमा का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी वसंत दुबे ने बताया कि नियम के अनुसार यदि फसल खराब होने पर 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी व कृषि विभाग को सूचना नहीं दी गई तो बीमा नहीं मिलता। जिन्होंने ने समय से सूचना दिया है उन्हें बीमा का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहारा गांव के किसान शिवनरेश ने बताया कि 6 बीघा में गेहूं व अरहर की फसल का बीमा कराया था। ओलावृष्टि से सारी फसल खराब हो गई।
घुरेटनपुर के किसान वृंदावन ने बताया कि उसको फसल बीमा का फायदा नहीं दिया जा रहा है जबकि उसके खाते से बीमा की राशि काट ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed