फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In Chitrakoot, crowds will gather in the Prime Minister's meeting by distributing yellow rice

चित्रकूट में पीले चावल बांटकर प्रधानमंत्री की सभा में जुटाएंगे भीड़

Wed, 19 Feb 2020 08:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
In Chitrakoot, crowds will gather in the Prime Minister's meeting by distributing yellow rice
फोटो- 9- प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तैयारी बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटते जिलाध्यक? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को जिले में आ रहे हैं। जिसकी तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। जिसमें अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए मंडल प्रभारी बनाए गए हैं तय हुआ कि आशा से अधिक भीड़ जुटनी चाहिए। नई जिला कमेटी की पहली बैठक में पहले सभी नवनियुक्त व पुराने पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी को जिम्मेदारी बांटी गई है।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि हर बूथ से कार्यकर्ता व ग्रामीणों को सभा स्थल पर लाने के लिए मंडल प्रभारी बनाए गए हैं। हर सेक्टर को एक हजार की संख्या का लक्ष्य दिया गया है। गांव-गांव में जाकर पीले चावल देकर आमंत्रित वहां के निवासियों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा को लेकर गांवों में खासा उत्साह है। सभी वर्ग के लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए चलने के लिए तैयार हैं। भीड़ जुटाने के लिए मंडल प्रभारी बनाए गए है। जिसमें श्याम नारायण शुक्ला को मऊ मंडल का प्रभारी, संतोष मिश्र को बरगढ़ का, तीरथ तिवारी को रामनगर, महेंद्र कोटार्य को मानिकपुर, मोहन दास मिश्र को ऐंचवारा, युधिष्ठिर सिंह को सरधुवा, पहाड़ी दिनेश सिंह पटेल, गनीवा रामसागर चतुर्वेदी, कर्वी विपुल प्रताप सिंह, शिवरामपुर राजेश्वरी द्विवेदी, भरतकूप मनोज तिवारी को बनाया गया है। इस मौके पर राजेश जायसवाल, मुन्ना लाल प्रजापति, जय विजय सिंह, पंकज अग्रवाल, आलोक पांडेय, ब्रजेश पांडेय, अंजू वर्मा, राजेश्वरी द्विवेदी, महेंद्र कोटार्य, जगदीश गौतम, जगदीश गुप्ता, दिनेश तिवारी,अश्वनी अवस्थी, अभिषेक मिश्रा, रामबाबू गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, रिजवाना परवीन, रामसागर चतुर्वेदी,छोटू पांडेय, नीरज गर्ग, ममता सिंह, दिनेश पटेल, निर्मलेंद्र पांडेय, श्याम नारायण, गणेश सिंह, श्रवण पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed