{"_id":"60ccda918ebc3ecc097ad424","slug":"illegal-stone-pelting-in-hills-and-crushers-chitrakoot-news-knp6350083102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ाें व क्रशर में अवैध पत्थर तुड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ाें व क्रशर में अवैध पत्थर तुड़ान
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के पहाड़ों पर मानक को ताकपर रख जमकर पत्थर तुडान व ढुलान हो रहा है। शुक्रवार को महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता को भरतकूप के कई लोगाें ने ज्ञापन देकर अवैध खनन तुड़ान कराने पर रोक लगाने की मांग की है।
भरतकूप निवासी अशोक गुप्ता आदि ने बताया कि गोडा रौली, कल्याणपुर अकबरपुर में अमानक पत्थर तुड़ान किया जा रहा है। कई सीज क्रशर गुपचुप तरीके से रात को संचालित किये जाते हैं। एनजीटी के आदेश की अनदेखी हो रही है। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
वाहनों पर लगवाएं माइन टैग
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा कार्यदाई संस्था यूपी डेस्को के प्रतिनिधि मैसर्स मार्ग सॉफ्टवेयर सेल्यूशन जनपदवार माइन टैग के डीलर का नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। समस्त खनन पट्टा धारकों एवं परिवहन कर्ताओं द्वारा डीलर के माध्यम से खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों पर माइन टैग लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने समस्त पट्टा धारकों को निर्देशित किया है कि खनन क्षेत्र से उप खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों पर तत्काल माइन टैग लगवाना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।