फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   IG, SP searched the forest in search of Gauri

जेल परिसर में करायें खेलकूद प्रतियोगिताएं व योगा

Mon, 28 Jun 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
IG, SP searched the forest in search of Gauri
मानिकपुर (चित्रकूट)। डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी को मार गिराने के लिए सोमवार को चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के सत्यनारायण ने चित्रकूट के एसपी अंकित मित्तल के साथ बीहड़ के जंगल में कांबिंग की। मानिकपुर व मारकुंडी के घने जंगलों में लगभग दो घंटे तक कांबिंग के दौरान डकैतों के कुछ पुराने अड्डों पर तलाशी ली गई लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली है। कांबिंग से लौटने के बाद आईजी व एसपी ने दावा किया कि यह डाकू गैंग बहुत कमजोर हो चुका है। विधान सभा चुनाव के पहले इसका खात्मा किया जाएगा। जल्द ही इस पर इनाम की राशि भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट समेत मानिकपुर, मारकुंडी, रैपुरा, बहिलपुरवा थाने की टीम और स्वॉट टीम के सदस्यों ने डकैत गौरी गैंग की धरपकड़ को चुरेह केसरुआ के जंगलों में कांबिंग की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, स्वॉट प्रभारी श्रवण सिंह, मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र चौरसिया, पीआरओ अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। बहिलपुरवा थाना प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने पुलिस व पीएसी बल के साथ खडे़सर बाबा जंगल व मारकुंडी थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने पीएसी टीम के साथ छेरिया बुजुर्ग के जंगलों में गौरी यादव गैंग की धरपकड़ को कांबिंग की है।
विज्ञापन

कांबिंग से लौटने पर आईजी ने बताया कि अपनी हनक बनाने के लिए डकैत गौरी यादव ने वन विभाग के कई कार्य बाधित भी किये थे। लगातार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस कांबिंग कर रही है। जल्द ही इसका खात्मा किया जाएगा। इधर, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस गैंग के पास छह या सात सदस्य बचे हैं। एक माह के अंदर यूपी-एमपी क्षेत्र में गैंग के पांच सदस्य व मददगारों को पकड़ा गया है। पड़ोसी जनपद सतना एमपी पुलिस का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed