{"_id":"6699827bc4be8de5aa013cd4","slug":"if-anshus-family-doesnt-get-justice-congress-will-protest-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108325-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अंशू के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेसी करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अंशू के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेसी करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर थाने से पुलिस हिरासत से भागे अंशू की रेल पटरी के पास संदिग्ध हालात में मौत के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल मानिकपुर पहुंचा। परिजनों ने पुलिस पर पीटकर अंशू की हत्या का आरोप लगाया। प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी ने कहा कि इस मामले में न्याय न मिलने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी। परिजनों ने यह भी बताया कि अंशू के पिता के निधन के बाद से तीन दशक से परिवार गरीबी में किराये के घर में रहकर गुजारा करता है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डीएम से मिलकर इस मामले में बातचीत की जाएगी। पुलिस अधिकारियों से निष्पक्षता से जांच कराने के लिए कहा जाएगा।
इस मौके पर सचिव प्रतिभा अटल पाल, जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, बांदा जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, रंजना पांडेय, सविता पाल, गज्जू प्रसाद फौजी, प्रशांत गुप्ता, तीरथ सिंह, राजेश सिंह, हरिओम पांडेय व निर्मला भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपाई भी पहुंचे पीड़ित के घर
मानिकपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी व पूर्व सांसद आरके पटेल भी अंशू की मौत के बाद गुरुवार की शाम को उसके घर पहुंचे। पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। संवाद