{"_id":"663d1d2bf93cb075ac0edd54","slug":"hurt-by-domestic-dispute-newly-married-woman-commits-suicide-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106850-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: घरेलू कलह से आहत नवविवाहिता ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: घरेलू कलह से आहत नवविवाहिता ने की खुदकुशी
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। घरेलू कलह के चलते नव विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मायके वालों हत्या करने का आरोप लगाया है।
सरधुआ थाना क्षेत्र के सुरवल के मजरा किशोर के पुरवा निवासी शोभा देवी (23) की शादी चांदी गांव में 2023 में राममूरत से हुई थी। गुरुवार की सुबह घर के अंदर साड़ी से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी मायके पक्ष को दी। मृतका के भाई सतेंद्र कुमार ने हत्या का आरोप लगाया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि घरेलू कलह के चलते यह घटना घटित हुई है। अभी तक मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।