फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hungry and thirsty children removed from the parade of regional children's play

भूखे-प्यासे बच्चों से निकलवा दी मंडलीय बाल क्रीड़ा की परेड

Wed, 14 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 14 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hungry and thirsty children removed from the parade of regional children's play
टेंट में भूखे प्यासे बैठे प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
मंडलीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता अव्यवस्थाओं के साथ शुरू हुई। प्रतिभागियों के रहने तक का इंतजाम नहीं किया गया। ठंड में टेंट के नीचे बिना रजाई के बच्चों को ठहरा दिया। खाना और पानी भी समय से नहीं मिला। प्रतिभागी खाने और पीने के लिए तरस गए। ढाई घंटे तक भूखे-प्यासे प्रतिभागी परेड ट्रैक पर ड्रेस पहने बैठे रहे। प्रतियोगिता भी समय से शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन



धर्म नगरी के पोद्दर इंटर कालेज परिसर में बुधवार को एडी बेसिक नजरूद्दीन अंसारी और सीडीओ एदिनेश कुमार ने तीन दिवसीय मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। चित्रकूट धाम मंडल के चारों जिले के प्रतिभागी ठंड की परवाह किए बगैर समय से मैदान पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके बाद परेड के लिए प्रतिभागियों को तैयार किया गया। मैदान में ही इनसे परेड का ट्रायल कराया गया। इस दौरान लगभग ढाई घ्ंाटे तक सभी जिलों के परेड में शामिल प्रतिभागी भूखे प्यासे मैदान के ट्रैक पर ही अपने जिले का ध्वज लेकर इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागियों ने बताया कि दो घंटे से प्यास लगी थी लेकिन ट्रैक के आस पास पानी का इंतजाम नहीं दिखा। इसके अलावा टेंट के नीचे मैदान में ठहरा दिया गया। खाना भी समय से नहीं दिया गया। कुछ ऐसा ही नजारा टेंट में ठहरे प्रतिभागियों के लिए भी रहा।


हमीरपुर व बांदा के प्रतिभागियों ने कहा कि तीन घंटे से प्रतियोगिता शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान टेंट में पानी भी उपलब्ध नहीं कराया गया। एधर, बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने कहा कि आयोजकों को बच्चों के ठहरने व खाने का पर्याप्त इंतजाम करने को कहा गया है।



हर हाल में सभी को पानी व सर्दी से बचाने के लिए पूर्व मैसेज दिए गए हैं। प्रतियोगिता शुरू होने में कुछ विलंब जरूर हुआ है लेकिन परेड समेत अन्य प्रतिभागियों को नाश्ता-पानी का इंतजाम किया गया है। इसमें लापरवाही हुई है तो पूछताछ कर कार्रवाई करेंगे। आने वाले दिनों में इसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed