फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   hree died of fever due to respiratory disease

बुखार श्वांस रोग से पीड़ित तीन की मौत

Tue, 07 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hree died of fever due to respiratory disease
फोटो- 11- अस्पताल में भर्ती बुखार पेटदर्द से पीड़ित मरीज - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। बुखार व श्वांस रोग से पीड़ित महिला समेत तीन मरीजों की जिला अस्पताल में 24 घंटे के अंदर मौत हो गई। इसके अलावा शिवरामपुर पहाड़ी राजापुर के अस्पतालों में बुखार व पेटदर्द उल्टी दस्त के छह से अधिक मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार निवासी महबूब उल्ला पुत्र अब्दुलधनी को कई दिनों से बुखार आ रहा था। शनिवार उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। सोमवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कच्ची छावनी निवासी आरती श्रीवास्तव (55) की तबियत सोमवार की रात का अचानक खराब हो गई। परिजनों के अनुसार उन्हें श्वांस की परेशानी होने पर जिला अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। इसके अलावा रैपुरा थानाक्षेत्र के भखरवार निवासी बृजजीवन पुत्र रामआसरे को तेज बुखार व उल्टी दस्त की शिकायत पर परिजनों ने सोमवार की देर शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सर्दी व सर्द हवाओं के बीच इन दिनों बुखार उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शिवरामपुर में रंपुरवा निवासी बडकू प्रसाद पुत्र रामलखन, सुमित्रा पत्नी चंदू, पहाड़ी अस्पताल में बाबूपुर निवासी गुलाब पुत्र चंद्रशेखर, नांदी निवासी संपतिया पत्नी संतोष कुमार, राजापुर अस्पताल में हरीहरन पुत्र रामसहाय, कमलेश सिंह पुत्र रामेश्वर व अरूण कुमार पुत्र पवन को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed