{"_id":"e6d2b1a4893bef163ba397bebd0eae74","slug":"how-to-survive-without-sallery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय बिना कैसे हो गुजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय बिना कैसे हो गुजर
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Wed, 11 Mar 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कर्वी के रोजगार सेवकों ने सीडीओ को ज्ञापन देकर मानदेय भुगतान कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मानदेय न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
रोजगार सेवकों जुगेश कुमार, देवकुमार यादव, सुशील कुमार, बालमुकुंद, प्रकाश चंद्र, धर्मेंद्र कुमार, रामानुज, अशोक कुमार, रामशरण, लवकुश, संतशरण आदि ने बताया कि उन लोगों का वित्तीय वर्ष 2014-15 का मानदेय अभी तक लंबित है।
विज्ञापन
उन्हें अतिरिक्त कार्यक्रम समन्वयक सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया था कि ग्राम पंचायत स्तर की जो प्रशासनिक मद सृजित होती है, उसमें सिर्फ तीन प्रतिशत से ही ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय भुगतान किया जाता है। कार्यक्रम समन्वयक ने मानदेय के संबंध में सीडीओ से बात करने का सुझाव दिया था। इसी वजह से बुधवार को रोजगार सेवकों ने सीडीओ को ज्ञापन दिया। रोजगार सेवकों ने जल्द मानदेय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन