{"_id":"69dd43325901ce3fa100f96e","slug":"household-goods-and-cash-of-two-houses-destroyed-in-the-fire-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-129700-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आग से दो घरों की गृहस्थी, नकदी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आग से दो घरों की गृहस्थी, नकदी जली
Tue, 14 Apr 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13 सीकेटीपी 16 आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
मानिकपुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के चुरेह कशेरुवा के डांडी अहिरान में सोमवार की दोपहर को आग लग गई। इससे नकदी, जेवर सहित खाद्य सामग्री जल कर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया जा सका।
डांडी अहिरान निवासी बलराम यादव के खपरैल घर में दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे घर में रखा भूसा, गेहूं, सरसों, जौ, कपड़ा, जेवर भी जल कर राख हो गया। तेज हवा होने की वजह से आग ने पड़ोसी राम मिलन के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे भूसा, गेहूं, सरसों, जौ, दो पंपिंग सेट, एक लाख नकद सहित अन्य सामान जल गए।
सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, फायर कर्मी इस्लाम मोहम्मद, धनंजय ने खपरैल में चढ़कर आग पर काबू पाया। उपजिलाधिकारी मो जसीम भी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान के आकलन के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि पीड़ितों को दैवीय आपदा राहत कोष से मदद दी जाएगी।