सरैंया (चित्रकूट)। मुंबई में फिल्म निर्माता व निर्देशक के बंगले में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्र्ड की कोरोना से मौत हो जाने के बाद से सरैंया हॉटस्पॉट घोषित है। इसके अलावा जिले के अन्य आठ हॉटस्पॉट क्षेेत्रों में काफी सख्ती कर दी गई है। सरैंया गांव में पहली बार बंदिशें लगने से यहां के निवासी परेशान हैं। घरों के अंदर के अंदर से ही बाहर का नजारा देख रहे हैं। सरैंया गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंचकर आठ संदिग्धों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गांव से बुधवार को ले गई।
जिले में सरैंया, बरद्वारा, लूक, पतौड़ा, बैहार, गढ़ीघाट, शहर के फुलगंजी, मिशन रोड व बल्दाऊ गंज हाटॅस्पॉट क्षेत्र घोषित है। जहां पर इस समय सन्नाटा छाया रहता है। घरों के दरवाजे तक बंद रहते है। जब किसी जरूरी का वस्तु लेना होता तब ही दरवाजा खुलता है। सरैया गांव में कोरोना से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो जाने से वहां पर अधिक सन्नाटा छाया रहता है। गांव के सभी रास्ते में बैरिकेटिंग लगी है। बुधवार को गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंचकर मृतक युवक के कुछ परिवार के सदस्य सहित आठ ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए ले गई। वहीं यहां के निवासियों को घर वस्तु पहुंचाने के लिए पास बनाए गए हैं। सभी हॉटस्पॉट वाले क्षेत्र में सैनिटाइजर कराया गया।