फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   hospital,police,truck,banda,jhansi mirjapur national higway

ट्रक से टकराई पिकअप, दस मजदूर घायल

Tue, 16 Feb 2021 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
hospital,police,truck,banda,jhansi mirjapur national higway
फोटो-13- जिला अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
शिवरामपुर (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में शिवरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के पास ट्रक-पिकअप में भिड़ंत होने से दस मजदूर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी मजदूर प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ कस्बे निवासी हैं। सभी मजदूर महोबा जिले के सिरसीखुर्द गांव में फसल काटने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात एक ट्रक तेज गति से शिवरामपुर कस्बे के पास से बांदा जा रहा था। हाईवे पर ट्रक के पीछे पिकअप चल रही थी। अज्ञात कारणवश ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इस कारण पीछे चल रही पिकअप ट्रक से टकरा गई। घटना होते ही कोहराम मच गया। घटना से पिकअप में सवार प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ निवासी मजदूर फूला देवी, ताराबाती, क ांती, खुशबू, गौरा देवी, छोटेलाल, देवशरण, अमर सिंह, मनोहर सहित महोबा जिले के सिरसीखुर्द गांव के इंद्रपाल घायल हो गए। घायल फूला देवी ने बताया कि हमसभी प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ कस्बे की रहने वाले है। महोबा जिले के इंद्रपाल ठेकेदार है। वह फसल काटने के लिए महोबा जिले के सिरसीखुर्द गांव ले जा रहे थे। दुर्घटना होते ही शिवरामपुर पुलिस टीम ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर सभी का इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में कराया। मंगलवार को सभी मजदूरों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को चौकी में खड़ा कराया है। जबकि ट्रक समेत चालक भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed