{"_id":"69a5cfc5c29320c453026c4a","slug":"holi-will-be-celebrated-a-day-later-in-24-villages-a-riot-of-colours-in-the-city-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-127814-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 24 गांवों में एक दिन बाद जलाई जाएगी होली, शहर में रंगों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 24 गांवों में एक दिन बाद जलाई जाएगी होली, शहर में रंगों की धूम
Mon, 02 Mar 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
02- सीकेटीपी-09-रानीपुर गांव में फॉग गीत गाते लोग। संवाद
चित्रकूट। जिले में होली का उल्लास है। सोमवार की देर रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के साथ ही रंगोत्सव की शुरुआत हो गई। शहर से लेकर गांव तक होली की मस्ती छा गई है। वहीं यमुना किनारे बसे 24 गांवों में वर्षों पुरानी परंपरा को लेकर होली एक दिन बाद जलाई जाएगी।
मऊ क्षेत्र में यमुना नदी किनारे बसे 24 गांवों गौरिया, अजगवा, जुगराजपुर, मुडियाडोली, झड़िया का पुरवा, सोनवारा, बस्तीतारा, तारा का पुरवा, दाई का पुरवा, गोलासासा, महिला, मऊ, छिवलहा, कल्लू राम का पुरवा, अहिरी, खुटौधा, टिकरा, बरवार, मवई, मण्डौर, ताड़ी, दुगरी और सहरेही में होली दहन एक दिन बाद किया जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार वर्षों पहले कौशांबी जिले के बरम्वारी गांव के लंबरदार के यहां कार्यरत एक कारिंदे की होलिका दहन के दिन मृत्यु हो गई थी। इसके बाद आदेश हुआ कि यमुना किनारे के गांवों में होली अगले दिन जलाई जाएगी। तब से यह परंपरा चली आ रही है। जिस दिन पूरे जिले में होलिका दहन होता है, उस दिन इन गांवों में होली नहीं जलाई जाती। अगले दिन विधि-विधान से दहन कर उसके अगले दिन रंग खेला जाता है।
विज्ञापन
बाजार में उमड़ी भीड़, बच्चों में उत्साह
होली को लेकर बाजारों में खासी रौनक रही। शंकर बाजार, पुरानी बाजार, बस स्टॉप, एलआईसी रोड पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। रंग-अबीर, गुलाल, पिचकारी, होली की टोपी और मुखौटों की जमकर बिक्री हुई। बच्चों में मोदी पिचकारी और फायर पिचकारी खास आकर्षण का केंद्र रहीं। कानपुर और वाराणसी से आए चिप्स, पापड़ और कचरी की दुकानों पर भी भीड़ रही। बनारसी आलू पापड़, पंजाबी मसाला पापड़ और साबूदाना से बने लाल मिर्च, लहसुन व जीरा फ्लेवर के चिप्स 60 से 200 रुपये प्रति पैकेट तक बिके।
स्कूलों और मठ-मंदिरों में होली मिलन
विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई। वहीं मठ-मंदिरों में साधु-संतों ने फूलों की होली खेली। खोही और मानिकपुर क्षेत्र में फाग गायन की धूम रही। ढोलक और मंजीरे के साथ पारंपरिक फगुवा गीत गूंजे।
-- -- -- -- -- -- -- -
होली में कोई समस्या हो तो इन नंबरों पर संपर्क करें
1- डीएम-9454417532
2- एसडीएम-9454415959
3- एसपी-9305101112, 9454400263
4- एएसपी-9454401039
5-यूपी-112
6- एंबुलेंस के लिए -102
7-एंबुलेंस के लिए 108
8-सीओ-9305101116
9-कोतवाल-9454403205, 9305101117
10-जल संस्थान-8887499432
11-बिजली विभाग-9415909215
12- स्वास्थ्य विभाग-8005192648
13-यातायात प्रभारी-9305101074
14- सीएमएस- 9415578854
15-एंबुलेंस जिला प्रभारी-9151333563
16-ईओ-8528828238