फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   highway per do wahan bhide

हाईवे पर डंपर व टेलर की टकराये, तेज धमाके के साथ धू-धूक कर राख

Fri, 09 Apr 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
highway per do wahan bhide
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात खोह गांव के सामने डंपर व ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों में आग लगने से हाईवे जाम हो गया। एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। दमकल गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे में ट्रेलर चालक व खलासी घायल हो गए। डंपर के चालक व खलासी बच गए। लगभग तीन घंटे तक दोनों वाहन सुलगते रहे।
विज्ञापन

मुख्यालय से सटे खोह गांव के पास गुरुवार की रात एक बजे गुजरात प्रदेश से एक ट्रेलर कुछ मशीनें लादकर प्रयागराज जा रहा था। खोह गांव के रेलवे क्रासिंग के फाटक से 100 मीटर दूरी पर मऊ से कर्वी से ओर आ रहे तेज रफ्तार डंपर से ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर में सवार जौनपुर जनपद के मछली कस्बा निवासी चालक दानबाहदुर गिरी (40) पुत्र शिवमूरत गिरी व सुल्तानपुर निवासी अभिमन्यु गिरी (27) पुत्र रामबदल निवासी घायल हो गये। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कोतवाली के एसआई आनंद मिश्रा ने बताया कि डंपर दो दिन पूर्व ही खरीदा था। जिसमेें नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। जबकि टेलर गुजरात से मशीनें लादकर जा रहा था। आग इतनी भीषण लगी थी कि दमकल को आग बुझाने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया।

 अस्पताल में भर्ती हाईवे पर ट्रेलर व डंपर की टक्कर में घायल दो चालक। संवाद

अस्पताल में भर्ती हाईवे पर ट्रेलर व डंपर की टक्कर में घायल दो चालक। संवाद- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed