{"_id":"64f4d7a907e540d4bc0cd524","slug":"highway-jammed-to-regularize-chitrakutt-news-c-12-1-knp1055-390799-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नियमित करने के लिए हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नियमित करने के लिए हाईवे किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। नियमित करने जैसी मांगों के समर्थन में शिक्षामित्रों ने हाईवे पर पटेल तिराहे के पास और धनुष चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके बाद सांसद आवास का घेराव कर सांसद प्रतिनिधि को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा।
रविवार को शहर के तहसील परिसर से शिक्षामित्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस निकाला। राष्ट्रीय राजमार्ग पटेल तिराहे के पास व ट्रैफिक चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके बाद सांसद आरके सिंह पटेल के आवास पर पहुंचे। एक घंटे से अधिक समय तक उनके आवास का घेराव किया। सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुधीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इसमें मांग की गई कि नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्रों को नियमित किया जाए। सम्मान जनक वेतन दिया जाए। नई शिक्षा नीति में शिक्षा मित्रों सम्मिलित किया जाए। टीईटी पास शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया जाए। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो नौ अक्तूबर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। संघ जिलाध्यक्ष इंद्रसेन यादव, महामंत्री दिगम्बर दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवल किशोर त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सर्वेश यादव, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, अश्विनी कुमार सिंह, बृजेंद्र पाल, सुनील कुमार, इंद्रनारायण, ओम प्रकाश, ममता देवी, केतकी देवी, मिथिला देवी, सुनीता देवी भी मौजूद रहे।