{"_id":"6a148c318f0490cfa1055b44","slug":"high-tension-lines-passing-over-houses-like-death-chitrakoot-news-c-215-aur1007-131602-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मकानों के ऊपर मौत बनकर गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मकानों के ऊपर मौत बनकर गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनें
Mon, 25 May 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 25 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट)। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे शिवरामपुर कस्बे की एक बस्ती में हाईटेंशन लाइन लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। करीब तीन दशक पहले बिछाई गई ये लाइनें अब घनी आबादी और बहुमंजिला मकानों के ऊपर से गुजर रही हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
शिवरामपुर निवासी राजा साहू, सुरेश सचिन, कल्लू और राकेश ने बताया कि करीब 30 वर्ष पहले बस्ती में कच्चे मकान थे। इसी दौरान ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकाली गई थी।
अब लोगों ने पक्के मकान बना लिए और कई घर दो से तीन मंजिला हो गए लेकिन बिजली की लाइनें अब भी मकानों के ऊपर से गुजर रही हैं। वर्तमान में इस बस्ती में एक हजार से अधिक की आबादी रहती है। ऐसे में लोग घरों की छतों पर जाने से भी डरते हैं। विद्युत निगम और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बार-बार टूट रही हैं लाइनें
स्थानीय निवासी रमेश लाल और अजय सिंह ने बताया कि तीन वर्ष पहले आई आंधी में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई थी। इससे दो बंदरों की मौत हो गई थी। एक अन्य घटना में तार टूटने से दुकान में आग लग गई थी।
-- -- -- -- -- -- --
हाईटेंशन लाइन का सर्वे कराया जाएगा। यदि जांच में खतरे की स्थिति पाई जाती है तो वहां से लाइनों को हटवाने का काम कराया जाएगा।
- सुरेंद्र कुमार कश्यप, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम।