फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Heavy vehicles will not enter the city for three days on Amavasya

Chitrakoot News: अमावस्या पर तीन दिन शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन

Sat, 26 Apr 2025 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not enter the city for three days on Amavasya
चित्रकूट। वैशाख मास अमावस्या मेला को लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। नो-एंट्री व रूट डायवर्जन का प्लान भी बना लिया है। मेले के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर राेक लगा दी गई है। यह क्रम तीन दिन तक रहेगा। मेला डयूटी में पुलिस टीम प्रमुख स्थानों पर तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को अमावस्या पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। बताया कि राजापुर की ओर से आने वाले वाहनों को लोढ़वारा मोड, प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहनों को रेहुटिया (रेलवे क्रॉसिंग के पूर्व) प्रयागराज रोड, मानिकपुर की ओर से आने वाले वाहनों को खोह (पुलिस लाइन तिराहा) मानिकपुर रोड, देवांगना की ओर से आने वाले वाहनों को शेषन पुरवा मोड सोनेपुर, सतना रोड, बांदा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बेड़ी पुलिया (मत्यगजेन्द्र नाथ धर्म कांटा) के पास और निर्मोही अखाड़ा यूपी/एमपी बॉर्डर से बेडी पुलिया तिराहा तक सुबह साढ़े पांच से रात 11 बजे तक रोक रहेगी।
विज्ञापन


एडीएम उमेश चन्द्र निगम एवं एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने वैशाख मास अमावस्या मेला डियूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। एडीएम ने कहा कि गर्मी का मौसम है, मेला क्षेत्र में चिकित्साधिकारी दवाईयाें के साथ मौजूद रहे। बताया कि मेला क्षेत्र को तीन जोन, 12 सेक्टर, दो सीओ, 13 थाना प्रभारी, आठ निरीक्षक, 64 उपनिरीक्षक, 160 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 42 महिला कांस्टेबल, दो उपनिरीक्षक यातायात, 12 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल यातायात, 10 एलआईयू, एक डॉग स्क्वायड की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान नगर सीओ राज कमल, राजापुर जय करन सिंह, सीओ यातायात फहद अली, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed