फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Heavy rain exposed the arrangements made by the relief administration

Chitrakoot News: झमाझम बारिश से राहत प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुली पोल

Tue, 02 Jul 2024 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain exposed the arrangements made by the relief administration
चित्रकूट। सोमवार की सुबह लगातार छह घंटे से अधिक झमाझम बारिश हुई। इससे उमस भरी भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार चित्रकूट यूपी व एमपी के क्षेत्र में 54 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश ने प्रशासन के सभी दावों की पोल खोल दी। कृषि विभाग की काॅलोनी के अलावा कई मोहल्लों की गलियां जलमग्न रहीं। हाईवे पर मंदाकिनी पुल की सड़क के पानी की निकासी न होने पर आवागमन बाधित हुआ।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह छह बजे से शुरू हुई बारिश लगातार दोपहर 12 बजे तक झमाझम होती रही। बारिश के पानी से कई मोहल्लों की नालियां चोक होने से उनका पानी सड़क पर बहने लगा। कई घरों मेंं पानी भर गया। पूर्व सभासद रमेश सोनी, बुद्धराज सिंह का कहना कि नाला व नालियों की ठीक से सफाई नहीं करने कई मोहल्ले में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

शहर के द्वारिकाकपुरी, पांडेय कालोनी, लक्ष्मणपुरी, जगदीश गंज, मोहल्ले में बने नालों का पानी सड़कों पर आ गया। शहर के द्वारिकापुरी मोहल्ला निवासी जगमोहन यादव ने बताया कि उनके मोहल्ले में बना नाला कई साल से खुला है। इसकी सफाई भी नहीं कराई जाती। बरसात होते ही नालों का पानी घरों में घुस जाता है। शहर की सब्जीमंडी में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मंडी परिसर में जगह-जगह जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed