फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Healthy eating herbs

Chitrakoot News: जड़ी बूटियों का सेवन कर रहे स्वस्थ

Mon, 30 Dec 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Healthy eating herbs
खोही (चित्रकूट)। आयुर्वेद के माध्यम से आजीवन स्वास्थ्य की संकल्पना के साथ वैद्य सम्मेलन का समापन हुआ। इसमें यूपी-एमपी के 16 जिलों के 154 वैद्यों ने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम स्थित उद्यमिता विद्यापीठ के लोहिया सभागार में आयोजित सम्मेलन में डॉ. पूर्णिमा ने कहा कि महिलाओं से संबंधित रोगों पर विशेष चर्चा होनी चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि हो। सभी से कहा कि परिवार की महिलाओं को वैद्य के रूप में स्थापित करने का प्रयत्न करें।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. शिशिर कुमार पांडेय ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ताजी हरी जड़ी बूटियों से आजीवन स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय ज्ञान को सार्वभौमिक बनाने का प्रयत्न किया। संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन बचाने का महान कार्य निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैद्य राजेंद्र पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के 16 जिलों के 154 वैद्यों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है। जिसमें स्वावलंबन केंद्रों से 83, संपर्कित केंद्रों से 39 एवं अन्य जगहों से 32 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी उद्यमिता विद्यापीठ मनोज सैनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में दीनदयाल शोध संस्थान के उप महाप्रबंधक डॉ. अनिल जायसवाल, आयुर्वेद रिसर्च शाला के प्रभारी डॉ. मनोज त्रिपाठी, आरोग्य धाम के ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग के डॉ. राजीव शुक्ला, समरजीत सिंह, दयालाल यादव, समाजशिल्पी दंपती प्रभारी डॉ. अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे। प्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed