{"_id":"616c6a6cbecf7c75ec5b6948","slug":"health-worker-dies-due-to-bus-collision-on-highway-chitrakoot-news-knp658771917","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर रोडवेज की टक्कर से स्वास्थ्य कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर रोडवेज की टक्कर से स्वास्थ्य कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगढ़ (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मुर्का गांव के पास जिला मुख्यालय से प्रयागराज की ओर जा रही रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। बस को थाने में खड़ा कराया गया है और यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
रीवा मप्र के मनगवां निवासी मुन्नीलाल (58) रविवार को बरगढ़ निवासी रिश्तेदार सरयू प्रसाद के घर कुछ काम से आ रहे थे। वह रीवा जिले में स्वास्थ्य विभाग में पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी थे। बताया गया कि वह शंकरगढ़ के रास्ते बरगढ़ आते समय जैसे ही हाईवे पर बरगढ़ थाना क्षेत्र के मुर्का के पास पहुंचे तो सामने से आ रही रोडवेज बस से स्कूटी की टक्कर हो गई। जिससे वह घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इधर रोडवेज चालक ने बस को थाने में ले गया। थाना प्रभारी रविप्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर यात्रियों को अन्य बस से गंत्वय रवाना कर दिया गया है। बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं। स्कूटी चालक हेलमेट पहने थे। मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा कराया गया है।