{"_id":"6ab56bd4d0f33bebcf02a7c2","slug":"headlights-blinded-dumper-driver-bike-collided-with-bus-couple-killed-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136762-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डंपर की आखों में पड़ी लाइट, बस से भिड़ी बाइक, दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डंपर की आखों में पड़ी लाइट, बस से भिड़ी बाइक, दंपती की मौत
विज्ञापन
फोटो 24 सीकेटीपी 10 गिरजा फाइल फोटो।
फोटो 24 सीकेटीपी 09 केश कुमार फाइल फोटो।
फोटो 24 सीकेटीपी 10 गिरजा फाइल फोटो।
फोटो 24 सीकेटीपी 11 जिला अस्पताल में बैठे परिजन। संवाद
= ससुराल से लौटते समय हादसा, बच्चे हो गए अनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के नांदिन कुर्मियान गांव के पास बुधवार रात को खड़ी प्राइवेट बस में एक बाइक भिड़ गई, जिससे दंपती की मौत हो गई। ये हादसा सामने से आए डंपर की लाइट आंखों में पड़ने के कारण होना बताया जा रहा है। मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। बाइक सवार हेल्मेट नहीं पहने था।
अमान सिकरी निवासी केश कुमार (43) बाइक से पत्नी गिरजा देवी (40) के साथ बुधवार को ससुराल करौंदी कला जल विहार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से रात करीब आठ बजे गांव लौट रहे थे। नांदिन कुर्मियान गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे डंपर की लाइट आंखों में पड़ी तो बाइक अनियंत्रित होकर पंचर खड़ी बस से भिड़ गई, जिससे सिर में चोट लगने से केश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी गिरजा देवी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी राजापुर लेकर पहुंची और परिजनों को घटना की सूचना दी।
सीएचसी में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। उसके एक बेटा राहुल, दो बेटी गुड़िया व संगीता हैं। गुड़िया की शादी हो चुकी है। केश कुमार के छोटे भाई दादू भाई ने बताया कि वह अपनी ससुराल में खेत लेकर किसानी भी करते थे। दंपती की मौत से बच्चे अनाथ हो गए। थाना प्रभारी नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रयागराज की एक बस पंचर खड़ी थी, जिसमें बाइक सवार पीछे से भिड़े हैं। जिससे दंपती की मौत हो गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक सवार हेल्मेट नहीं पहने थे।