{"_id":"5858211d4f1c1b2064e394a2","slug":"he-ground-can-be-found-in-the-bundelkhand-aims-faggan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन मिले तो बुंदेलखंड में बन सकता एम्स- फग्गन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन मिले तो बुंदेलखंड में बन सकता एम्स- फग्गन सिंह
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौर उर्जा प्लांट का उद्घाटन करने आए केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार जमीन उपलब्ध कराए तो केंद्र सरकार बुंदेलखंड में एम्स बनवाने की पहल करेगी। कहा कि प्रदेश सरकार आदिवासियों के हित का काम नहीं कर रही है। जल्द ही केंद्र सरकार इनको जनजाति का दर्जा दिलाने का काम करेगी।
विज्ञापन
मानिकपुर कस्बे के कल्याण केंद्र में सोमवार को सौर ऊर्जा प्लांट का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि वनवासी आश्रम के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ने कार्य नहीं किया। केंद्र सरकार ने आदिवासियों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। मानिकपुर क्षेत्र में रहने वाले कोल जाति के लोगों को आदिवासी दर्जा दिलाने के लिए वह पहल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके सरहानीय कार्य किया है। इससे देश में फैला भ्रष्टाचार कम होगा।
विज्ञापन
इस फैसले का विरोध कालाधन रखने वाले ही कर रहे हैं। बोले, उत्तर प्रदेश सरकार बुंदेलखंड में जमीन उपलब्ध कराए, तो केंद्र सरकार एम्स के निर्माण के लिए पहल करेगी। चित्रकूट में 19 डाक्टरों की जगह 8 की तैनाती की गई है। जिनमें से मात्र दो ही कार्य कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री जनता के प्रति कितने गंभीर हैं। इस मौके पर सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, प्रांतीय हित रक्षा प्रमुख सत्येंद्र कुमार मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, समाजसेवी विवेक अग्रवाल, आनंद शुक्ला, बद्रीप्रसाद त्रिपाठी, नवल किशोर मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, रामप्रकाश मिश्रा, रामकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन