{"_id":"5e501fa18ebc3ef382540914","slug":"har-har-mahadev-om-namah-the-echo-of-the-mantra-of-shivaay-in-dharmanagri-chitrakoot-chitrakutt-news-knp546115295","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर- हर महादेव, ऊं नम: शिवाय के मंत्र से गूंजी धर्मनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर- हर महादेव, ऊं नम: शिवाय के मंत्र से गूंजी धर्मनगरी
विज्ञापन
फोटो- 3 -मंदाकिनी किनारे रामघाट पर स्वामी मत्यगजेंद्रनाथ का जलाभिषेक करने को मंदिर के बाहर लगी भक?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। भगवान शिव की अराधना के पर्व महाशिवरात्रि पर सुबह से रात तक धर्मनगरी के शिवालयों में हर-हर महादेव व ऊं नम: शिवाय के मंत्रों की गूंज सुनाई देती रही। शहर व रामघाट में निकली भगवान शिव की बारात का जगह-जगह इसका स्वागत व पूजन हुआ। शहर में कई बार जाम की स्थिति बनी। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। देर शाम हर्षोल्लास के साथ भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। शिव बारात में श्रद्धालु झूमते-नाचते हुए शामिल हुए। शिवालयों में ठंडई और भांग प्रसाद भी बटा। मध्यरात्रि तक भजन-कीर्तन हुए।
शुक्रवार को सवेरे से शिव मंदिरों में मंत्रजाप चलता रहा। लोगों ने व्रत रखकर भगवान शिव को दूध से स्नान कराने के बाद धतूरा, बेलपत्र, अक्षत, चंदन, समी की पत्तियां, फ ल आदि अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसी क्रम में रामघाट स्थित मत्यगयेन्द्रनाथ मंदिर में भोर से शिव भक्तों का तांता जलाभिषेक के लिये उमड़ा। श्रद्धालु जलाभिषेक करने की बारी में जयकारे लगाते रहे। शिवालय हर-हर महादेव से गूंजायमान रहे। शाम को मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात पुजारी विपिनबिहारी तिवारी और व्यवस्थापक प्रदीप तिवारी के देखरेख में भ्रमण करते हुये पुन: मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारे भक्तों ने लगाए। फू लों की वर्षा की। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह की अगुवाई में जगह-जगह बारात का स्वागत किया गया। शाम 7:30 बजे पहली आरती, रात 11 बजे दूसरी आरती, रात्रि डेढ़ बजे तीसरी आरती तथा भोर में सवेरे चार बजे आरती की गई। इसके अलावा मुख्यालय समेत कस्बो में जगह-जगह शिव मंदिर फू लमालाओं से सजे देखे गये। दिनभर मंदिरों में ठंडई प्रसाद का दौर चला। शाम को शिव बारात निकालकर भक्तों ने विधिवत विवाह संपन्न कराकर पूजन-अर्चन किया। मुख्यालय स्थित नई बाजार शिव मंदिर से शोभायात्रा निकालकर मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर में समापन हुआ। मंदिर में प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान राहुुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, धर्मचंद्र, जितेंद्र धतुरहा, रमेश धतुरहा, शारदा अवस्थी, विमल कुमार आदि मौजूद रहे।
--------------
भक्तों का लगा रहा तांता
पहाड़ों कस्बा स्थित पर्वत पर विराजमान पालेश्वर नाथ भगवान शंकर की पूजा को मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से भक्तों का तांता लग गया था। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। खोही प्रतिनिधि के अनुसार महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय में महाशिवरात्रि पर्व स्थापना स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विवि से सटे पहाड़ी में स्थापित गुप्तेश्वर शिवलिंग में जल और दूध से रुद्राभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।