{"_id":"623e01d3ea2ed4089132de0a","slug":"happy-to-be-made-a-cabinet-minister-by-ashish-patel-chitrakoot-news-knp6874742100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हर्ष
विज्ञापन
विधायक आशीष सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने पर उनके पैतृक गांव में मिठाई बांटते उनके भाई मुन्ना सिंह
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मऊ तहसील के हनुमानगंज निवासी अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एमएलसी आशीष पटेल के यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक में मिठाई बांटने व पटाखा फोड़ने का सिलसिला देर शाम तक चला।
आशीष के पैतृक गांव हनुमानगंज के मंदिर में दिन भर पूजा चलती रही। भाई मुन्ना पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणोें ने प्रसाद चढ़ाकर ग्रामीणों को बांटा। शहर में बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में खुशियां मनाकर मिठाई बांटी गई। आशीष पटेल हनुमानगंज गांव के जमींदार घराने से हैं।
दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटे हैं। आशीष ने प्रयागराज में जीआईसी से इंटर तक पढ़ाई की। उसके बाद भोपाल के इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक किया। वर्ष 2009 में उनकी शादी अनुप्रिया पटेल से हुई। उस समय अनुप्रिया पटेल एक कंपनी की चेयरमैन थीं। पिता डा. सोनेलाल पटेल के निधन होने के बाद अनुप्रिया ने जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
इसके बाद अपनी पार्टी को आगे बढ़ाया। पति आशीष पटेल पहले पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, फिर एमएलसी बने। आशीष पटेल की भाभी पुष्पलता सिंह 2000 से 2005 तक भाजपा से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। अनुप्रिया पटेल व उनके पति आशीष पटेल केंद्र और राज्य सरकार में मंत्री हैं। ऐसा पहला मौका है जब जिले के की दो शख्सियत एक साथ मंत्री बने हों।
आशीष सिंह पटेल
ग्राम हनुमान गंज लौरी जनपद चित्रकूट
शिक्षा- जीआईसी प्रयागराज से इंटर करने बाद भोपाल से बीटेक किया
पिता -स्व. मणिशंकर सिंह
माता- स्व. कृष्णावती सिंह
बाबा- स्व. चौधरी लोकनाथ सिंह
भाई- अरुण कुमार सिंह
भाभी- पुष्पलता सिंह
पाठा क्षेत्र के विकास की बंधी आस
मानिकपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में आशीष पटेल के कैबिनेट मंत्री बनने से पिछडे़ पाठा क्षेत्र में अब विकास की आस बंध गई है। इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या के साथ ही सिंचाई के साधन कमजोर हैं। रोजगार के साधन न होने से पलायन जारी है। सड़कों की भी हालत खस्ता है। इस क्षेत्र में एक समय दस्यु समस्या भी रही है, लेकिन अब पूरी तरह से समाप्त हो गई है।

अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एमएलसी आशीष पटेल व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल- फाइल फोटो। संव?- फोटो : CHITRAKOOT