{"_id":"628e702a59098b079e44ad7e","slug":"half-the-population-of-mahavir-nagar-wandering-for-water-chitrakoot-news-knp6988527127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मात्र सोलर वाटर पैनल सेट आठ महीने से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मात्र सोलर वाटर पैनल सेट आठ महीने से खराब
विज्ञापन
फोटो-1- मानिकपुर में पानी की शोपीस बनी पानी की टंकी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर। कसबे के वार्ड नंबर नौ महावीर नगर की आधी आबादी पानी के लिए जूझ रही है। यहां लगा एक मात्र सोलर वाटर पैनल सेट आठ महीने से खराब है। लोग दूर लगे हैंडपंपों के सहारे काम चला रहे हैं।
करीब 1500 की आबादी वाले वार्ड महावीर नगर में वाटर सप्लाई के लिए लाइन बिछी है। मोहल्ले के आधी आबादी ऊंचाई वाले हिस्से में है। ऊंचाई के कारण इस क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है। ऐसे में करीब डेढ़ साल पहले जल निगम की ओर से सोलर ऊर्जा से संचालित बोरिंग कराकर टंकी रखवाई गई थी। करीब आठ महीने पहले इस वाटर स्टैंड पोस्ट की मोटर खराब हो गई।
इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने सभासद सद्दाम हुसैन से शिकायत की। सभासद ने नगर पंचायत और एसडीएम को पत्र लिखा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जल निगम के अफसरों को कहा गया था। एक बार फिर से पत्राचार किया जाएगा।