फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hailstorm and rain in border villages caused damage to crops.

Chitrakoot News: सीमा से सटे गांवों में ओलावृष्टि व बारिश होने से फसलों को नुकसान

Sun, 29 Mar 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 29 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm and rain in border villages caused damage to crops.
फोटो न- 28सीकेटीपी 24 पहाड़ी क्षेत्र के नांदी गांव में फसल नुकसान को दिखाता किसान। संवाद
राजापुर/ पहाड़ी (चित्रकूट)। बांदा और चित्रकूट जनपद की सीमा पर बसे गांवों में शुक्रवार देर शाम ओलावृष्टि और बारिश हुई। इससे किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गईं। प्रभावित किसान सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन




राजापुर क्षेत्र के लमियारी, भदेदू, चिल्लीमल, नैनी, सुरवल सुरसेन सहित कई गांवों में तेज हवा और ओलों के साथ वर्षा हुई। मानिकपुर और पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में भी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं और भीगकर पूरी तरह बर्बाद हो गईं। लमियारी गांव के किसान जय नारायण ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

राजकुमार पांडेय, करुणेश मिश्रा, दीपक, राजनारायण द्विवेदी, अमृत लाल और गंगा प्रसाद जैसे कई किसान प्रभावित हुए हैं। उन्होंने इस अचानक आई आपदा से हुए नुकसान पर चिंता जताई है। भारतीय किसान यूनियन के नेता शैलेंद्र सिंह ने भी किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। जिले के अधिकांश किसान खेती पर ही निर्भर हैं, इसलिए यह नुकसान उनके लिए बड़ा झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फसलों को भारी क्षति

किसानों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच से छह बजे के बीच तेज हवा और वर्षा के साथ ओले गिरे। इन ओलों ने खड़ी फसलों को पूरी तरह से बिछा दिया। गेहूं, चना, सरसों और मसूर जैसी फसलें भीग गईं और हवा से पसर गईं। पहाड़ी क्षेत्र के नांदी के शिवपुरी गांव के किसान नरेंद्र कुमार सहित अन्य ने भी नुकसान बताया। उन्होंने चना, मटर और गेहूं की फसलों को भारी क्षति होने की बात कही।




अधिकारियों का आंशिक नुकसान का दावा

कृषि प्रसार के उप निदेशक राजकुमार ने बताया कि बांदा जिले से सटे लमियारी और भदेदू गांवों में छोटे-छोटे ओले गिरे हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान आंशिक रूप से ही हुआ है। कृषि विभाग के कर्मचारियों को गांवों में जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। राजापुर क्षेत्र के उप जिलाधिकारी फूलचंद्र यादव ने भी राजस्व विभाग की टीम भेजने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि छोटे ओले गिरे हैं और फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

फोटो न- 28सीकेटीपी 24 पहाड़ी क्षेत्र के नांदी गांव में फसल नुकसान को दिखाता किसान। संवाद

फोटो न- 28सीकेटीपी 24 पहाड़ी क्षेत्र के नांदी गांव में फसल नुकसान को दिखाता किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed