फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   haeeve par kaar kee takkar se baik savaar bhaee-bahan kee maut

हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

Sat, 08 Aug 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
haeeve par kaar kee takkar se baik savaar bhaee-bahan kee maut
हादसे के बाद रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : CHITRAKUTT
भौंरी(चित्रकूट)। सदर कोतवाली अंतर्गत झांसी- मिर्जापुर हाईवे के कोठिलिहाई गांव के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला और उसके ममेरे भाई की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। यह कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजने और परिवार को आर्थिक मदद की मांग करने लगे। पुलिस के कार्रवाई का भरोसा देने के बाद जाम खोला। एक घ्ंाटे से ज्यादा समय तक जाम से दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। कोतवाली पुलिस टीम ने खोह के पास कार चालक को पकड़ लिया। कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

कोठिलिहाई गांव की सुनीता (35) पत्नी अजय राम गेटापुरवा भौंरी निवासी मौसी सुबितिया के घर बच्चे के जन्म पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार को आई थीं। शनिवार सुबह मौसी के बेटे दीपक पुत्र मुन्नीलाल के साथ बाइक से अपने गांव लौट रही थीं। बाइक पर सुनीता का ममेरा भाई गेटापुरवा निवासी रामबली (30) पुत्र पल्टू भी था। हाईवे पर कोठिलिहाई गांव के मोड़ पर बाइक को मोड़ने के प्रयास में प्रयागराज की ओर से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों लोग करीब 15 फीट दूर गिरे। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। सुनीता की मौके पर मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रामबली की भी मौत हो गई। दीपक की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्र्रामीणों ने हाईवे पर शव रख दिया। ईंट, पत्थर व लकड़ियां रख जाम लगा दिया। जाम में रोडवेज बसें भी फंस गईं। सूचना पर कोतवाली और रैपुरा थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। यह कार चालक को पकड़कर जेल भेजने, कोठिलिहाई गांव के मोड़ पर ब्रेकर और मृतका के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग करने लगे। कोतवाल पंकज पांडेय व रैपुरा थाना प्रभारी धर्मराज यादव ने ग्रामीणों को बताया कि कार चालक को पकड़ लिया गया है। अन्य मदद भी विभागीय नियमानुसार कराई जाएंगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट पहने था बाइक चालक, बच गई जान
चित्रकूट। बाइक चालक दीपक हेलमेट पहने था। इससे जान बच गई। हालांकि हालत नाजुक है। घटना से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कोठिलिहाई व गेटापुरवा के मृतकों के घरों में मातम छाया रहा। वहीं सुनीता का पति मजदूरी करता है। दो पुत्र और एक पुत्री है। तीन भाई हैं। हादसे के बाद मां भगवनियां का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। रामबली राजगीर था। उसके दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पत्नी हीरामनी व मां रामलली बिलखती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed