फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   H coined in Dharmnagri Namah Shivaya

धर्मनगरी में गूंजा ऊं नम: शिवाय

Mon, 25 Jul 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 25 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
H coined in Dharmnagri Namah Shivaya
स्वामी मत्गयेंद्रनाथ का जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही भगवान राम की तपोभूमि में ऊं  नम: शिवाय और बम बम भोले के मंत्र गूंजते रहे। शाम को शिवालयों में श्रंगार व आरती के दौरान मंदिरों हजारों भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन


सोमवार को रामघाट से लेकर जिले के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। खासकर रामघाट में मंदाकिनी से जल लेकर स्वामी मत्गयेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की मंदिर के बाहर लाइन लगी रही। महिला व पुरुषों को अलग-अलग लाइन से मंदिर तक पहुंचाया गया। यही हाल जिले के अन्य मंदिरों का भी रहा। चर के सोमनाथ मंदिर, परानू बाबा व मडफा मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने को भक्त दिन भर आते रहे। सुबह से ही मंदिरों में घंटों की आवाजें गूंजने लगी। बोल बम का नारा लगाते हुए कांवरियों की टोली भी रामघाट पहुंची। शिवालयों में भगवान शिव के प्रसन्न करने के मंत्र गूंजते रहे।
विज्ञापन


शिवभक्तों ने बेलपत्र, फूल, इत्र, चंदन, बेल, फल व दूध, दही से भगवान का अभिषेक किया। इस दौरान रामघाट समेत सभी मंदिरों के बाहर बेलपत्र की मांग ज्यादा रही। मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का ज्यादा महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवमंदिरों में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की सुरक्षा के लिए सुबह से ही मंदिरों के आसपास पुलिस टीम मुस्तैद रही। डीएम मोनिका रानी व एसपी केके चौधरी ने रामघाट की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed