{"_id":"596a57564f1c1b386e8b47c6","slug":"gst-will-increase-taxpayers-and-increase-revenues","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से बढ़ेगी करदाताओं की संख्या और बढे़गा राजस्व ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से बढ़ेगी करदाताओं की संख्या और बढे़गा राजस्व
चित्रकूट
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
gst
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जीएसटी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी व्यापारियों को प्रदेश के नोडल अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने दी। उन्होंने व्यापारियों और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के बीच सामंजस्य बैठाकर समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जीएसटी पैन आधारित व्यवस्था है। इसमें पंजीकरण कराने के बाद कर दाताओं की संख्या बढे़गी और सरकार को अधिक राजस्व मिलेगा।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के साथ प्रदेश शासन के भूतात्व एवं खनिकर्म विशेष सचिव (नोडल अधिकारी ) डॉ. बलकार सिंह ने व्यापारियों और वाणिज्य कर अधिकारियों को बताया कि जीएसटी में वस्तुवार ट्रैक्स की दर लगाई गई है। इसका पंजीयन व्यापारी जीएसटी पोर्टल से ऑनलाइन कर सकते हैं। तीन दिन के अंदर पंजीयन न होने पर इसकी शिकायत करें। बीस लाख रुपये वार्षिक टर्नओवर करने वाले लोगों को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
बैठक के दौरान व्यापारी नेताओं ने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों की मनमानी और जीएसटी से जुड़ी समस्याओं की जानकारी न देने का आरोप लगाया। व्यापारी नेताओं ने जीएसटी फार्म भरने के लिए प्रशिक्षण दिलाने की मांग की। जिससे भविष्य में कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्या का समाधान न होने पर जीएसटी हेल्पलाइन में सीधी शिकायत की जा सकती है। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मुकल अग्रवाल, ओम केशरवानी, गुलाब गुप्ता, राहुल गुप्ता, धर्मचंद्र गोलू, अजय गुप्ता, अंकित पहड़िया, सतीश गुप्त, ओमप्रकाश साहू, राजीव अग्रवाल, सुनील द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
चित्रकूट। जिले के डीएम रह चुके डॉ. बलकार सिंह ने भ्रमण के बाद कहा कि जिले का पहले की अपेक्षा ज्यादा विकास हो चुका है। अब जिले में चार तहसील हो गई है। रामघाट व अन्य स्थानों का सौंदर्यीकरण हो चुका है। इसी दौरान उन्होंने कामदगिरि मंदिर जाकर माथा टेका।