फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Groom's grandfather and brother-in-law died in Harsh firing

हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दादा और बहनोई की मौत

Wed, 04 May 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Groom's grandfather and brother-in-law died in Harsh firing
चित्रकूट से, हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दादा रामलखन यादव की मौत हो गई। (फाइल फोटो) - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ/राजापुर(चित्रकूट)। राजापुर थाना क्षेत्र के अतरसुई गांव में द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दादा और बहनोई की मौत हो गई। वहीं, दूल्हे के चाचा और पड़ोसी घायल हैं। दो की मौत के बाद शादी रोक दी गई है। दूल्हा समेत पूरे बराती वहां चले गए। पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी हिस्ट्रीशीटर को तलाश रही है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अतरसुई के मजरा नोनार निवासी धईया यादव की पुत्री बुधिया देवी का विवाह रैपुरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत इटवां के मजरा महुलिया निवासी शंकर यादव से तय थी। तीन मई मंगलवार को महुलिया से बरात नोनार पहुंची। रात लगभग दस बजे बराती नाचते गाते दुल्हन के दरवाजे पहुंचे तो द्वारचार की रस्म शुरू हुई। बरातियों ने बताया कि इसी बीच दूल्हे के फूफा गोबरिया निवासी महेश यादव अपनी डबल बैरल बंदूक से हर्ष फायरिंग करने लगा। इसी प्रतिस्पर्धा में बगल में बैठे दूल्हे के चाचा महुलिया निवासी बबली यादव ने अपनी लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग शुरू की। अचानक दूल्हे के दादा इटवा निवासी रामलखन यादव (50) और उड़की अगरहुडा निवासी दूल्हे के बहनोई रामकरन (28) के चेहरे और कंधे के नीचे गोली लगी और दोनों वहीं गिर गए। इसके अलावा दूल्हे के चाचा इटवां निवासी राममिलन और पड़ोसी मुन्ना पाल भी घायल हो गए।
विज्ञापन

दो की मौत से बरात में हड़कंप मच गया। ज्यादातर लोग भाग निकले। असलहे लेकर महेश व बबली भाग निकले। दूल्हा समेत बराती भी भाग गए। जिससे शादी की सभी रस्में अधूरी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, राजापुर थानाध्यक्ष अवधेश मिश्रा के साथ फोर्स लेकर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां रामकरन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में ही थोड़ी देर बाद रामलखन की भी मौत हो गई। अन्य दो का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महेश व बबली शराब पीए थे और मना करने के बाद भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे। मृतक के परिजनों की तहरीर पर बबली व महेश के खिलाफ हत्या व हर्ष फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों में बबली को राइफल समेत पकड़ा गया है। महेश की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed