फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Grocery Shop Collect two rupee deposit-withdrawal form

परचून की दुकान से दो रुपये में जमा-निकासी फार्म लीजिए

Wed, 07 Dec 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 07 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Grocery Shop Collect two rupee deposit-withdrawal form
मुख्यालय के सिंडीकेट बैंक के बगल में परचून की दुकान से मिलते फार्म - फोटो : अमर उजाला
शहर के शंकर बाजार स्थित सिंडीकेट बैंक आरबीआई के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। निशुल्क मिलने वाला जमा निकासी के फार्म परचून की दुकान से बेचे जा रहे हैं। इसका कारण बैंक ग्राहकों में रोष है। वहीं बैंक मैनेजर का कहना है कि फार्म बेचे नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन



मामला मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित सिंडीकेट बैंक का है। कई दिनों से यहां के ग्राहकों को जमा व निकासी का फार्म शाखा के बगल में स्थित परचून की दुकान से खरीदना पड़ रहा है। बुधवार को भी यही हालत रहे। बनकट के रामलाल और कसहाई की संगीता देवी ने बताया कि जब बैंक में फार्म मांगा तो बताया गया कि बगल की दुकान से लें।
विज्ञापन


परचून की दुकान जाने पर दुकानदार ने फोटो कापी मशीन से दो फार्म निकालकर दो रुपये मांगे। ग्राहकों ने कहा कि इस फार्म का बैंक में कोई शुल्क नहीं होता लेकिन दुकानदार ने कहा कि उसका बैंक कर्मचारियों से अनुबंध है। जिसके तहत फार्म के लिए प्रति फार्म एक रुपये देना होगा। इस बात को लेकर काफी देर तक ग्राहकों और दुकानदार में कहासुनी होती रही लेकिन दुकानदार नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि पूरे दिन में चार सौ फार्म तो बेचता ही है। इस बीच कुछ ग्राहकों ने बैंक कर्मियों का पक्ष लेते हुए कहा कि वैसे तो यह नियम के खिलाफ है। लेकिन बैंक में भीड़ के कारण ऐसा किया गया है और फोटो कापी मशीन का खर्च निकालने को एक रुपये फार्म लिया जाता है।

पूरे मामले में शाखा प्रबंधक एसएन मिश्रा ने बताया कि यह सही है कि बैंक फार्म परचून की दुकान से बंटवाए जा रहे हैं। दरअसल बैंक में फार्म खत्म होने के बाद बनारस शाखा से फार्म मंगवाए गए हैं।


कई दिनों से अभी तक फार्म न आने के कारण बगल की दुकान से फार्म बंटवाए जा रहे हैं। इसके लिए दुकानदार से कोई शुल्क वसूली को नहीं कहा गया है। जानकारी हुई है कि दुकानदार फोटो कापी का खर्च के नाम पर कुछ लोगों से रुपये ले रहा है। फार्म आते ही इसे बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed