{"_id":"61101f558ebc3e7b344c750b","slug":"government-staff-ran-on-the-information-of-copying-from-the-device-chitrakoot-news-knp645118365","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइस से नकल की सूचना पर दौड़ा सरकारी अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइस से नकल की सूचना पर दौड़ा सरकारी अमला
विज्ञापन
टीजीटी की परीक्षा के दौरान मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज केंद्र में निरीक्षण करते उप शिक्षा न?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले के एक टीईटी परीक्षा केंद्र में डिवाइस से नकल कराने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। झांसी व बांदा से शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत डीएम एसपी भी केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के मास्क चेहरे से हटवाकर तलाशी ली गई।
इस दौरान डीएम व उप शिक्षा निदेशक ने केंद्र प्रभारी को जमकर खरी खोटी सुनाई। हालांकि जांच व तलाशी के बाद नकल कराने की बात पुष्ट नहीं हो सकी। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों में कुल पंजीकृत 2687 अभ्यर्थियों में 723 ने परीक्षा छोड़ दी।
मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज और गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को टीजीटी की परीक्षा हुई। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिये प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
विज्ञापन
इन केंद्रों में एक केंद्र में डिवाइस से नकल कराने की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची। दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद प्रशासनिक अमला इस केंद्र में पहुंच गया। डीडीआर झांसी /चित्रकूटधाम मंडल मंशाराम के साथ डीआईओएस बलिराज राम, डायट प्राचार्य रतन सिंह, बीएसए राजीव रंजन मिश्रा व पर्यवेक्षक नीरज श्रीवास्तव केंद्र पहुंचे और प्रभारी से पूछताछ कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
इसी बीच डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी अंकित मित्तल, एएसडीएम राजबहादुर, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, सीओ राजापुर एसपी सोनकर व कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी भारी पुलिस फोर्स लेकर केंद्र पहुंचे। डीएम ने सीसीटीवी कैमरे व स्क्रीन पर चल रहे कैमरों की जांच की। परीक्षा देकर बाहर आए कई अभ्यर्थियों ने बताया कि डिवाइस से नकल कराने की शिकायत पर गहन जांच पड़ताल हुई है। नकल न मिलने पर डीएम व उप शिक्षा निदेशक ने केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार भी लगाई। हालांकि जांच में किसी तरह की नकल कराने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
इस संबध में उप शिक्षा निदेशक मंशाराम व डीआईओएस बलिराज राम ने बताया कि किसी ने अफवाह फैलाई थी तीनों केंद्र में प्रथम पाली में पंजीकृत 1690 अभ्यर्थी में 1172 ने परीक्षी दी और 518 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 1017 अभ्यर्थी में 812 ने परीक्षा दी व 205 अनुपस्थित रहे। उत्तर पुस्तिकाओं को कडी सुरक्षा में कोषागार के डबल लॉकप में पहुंचाया गया है।