{"_id":"60ef24318ebc3e02711e94bc","slug":"government-should-fulfill-the-demand-of-bundelkhand-state-chitrakoot-news-knp640215123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा अधूरा बुंदेलखंड स्वीकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा अधूरा बुंदेलखंड स्वीकार नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बुंदेलखंड राज्य के लिए संघर्षरत बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा की ऑनलाइन बैठक केंद्रीय कार्यालय झांसी में हुई। जिसमें चित्रकूट के कई पदाधिकारी ऑनलाइन जुडे़। जिसमें मप्र और उप्र राज्यों के तैयार होने पर संभावित बुंदेलखंड राज्य के गठन की बात पर नाखुशी जताई है।
मोर्चा के अध्यक्ष हरिमोहन विश्वकर्मा ने कहाकि पृथक राज्यों का निर्माण केंद्र का विषय है और इसमें राज्यों की कोई भूमिका नहीं है। महामंत्री अजय शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य का निर्माण अपरिहार्य है और भाजपा को इसे यूं भौगोलिक स्वरूप में बनाना होगा। आधा अधूरा बुंदेलखंड स्वीकार नहीं होगा। केंद्रीय संयुक्त महामंत्री विजय कश्यप ने कहा कि मप्र और उप्र में बंटे चित्रकूट को केंद्र शासित नहीं बल्कि बुंदेलखंड राज्य में शामिल किए जाने की आवश्यकता है तभी इसका विकास होगा।
बैठक में राहुल श्रीवास्तव, शंकर मणि वर्मा, विशाल मियांदाद, शेखर मौर्य आदि सहित अनेक पदाधिकारी वह कार्यकर्ता शामिल हुए।