फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Government making farmers slaves

प्रदेश में कानून व्यवस्था हो चुकी है पूरी तरह से ध्वस्त

Sun, 18 Jul 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government making farmers slaves
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोहन यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश जनपद के युवाओं के लिए लेकर आए। उन्होंने युवजन सभा जनपद की समीक्षा की। कहा कि प्रदेश सरकार नये कृषि कानून से किसानों को गुलाम बना रही है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा धर्म और संप्रदाय के नाम पर सत्ता में बनी रहना चाहती है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। नये कृषि कानून के माध्यम से देश के किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की साजिश कर रही है। भाजपा सरकार को लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता एवं युवजन सभा के पदाधिकारी गांवों में बूथ-बूथ जाकर समाजवादी सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं। सपा नेता सूरज सिंह पटेल ने कहा कि गुंडागर्दी और महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है।
विज्ञापन

अरशद खां, मनोज यादव, नरेंद्र यादव, राजेंद्र मौर्य, अभिषेक गुप्ता, सहबलाल द्विवेदी, सुभाष पटेल, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed