{"_id":"626d7e55f77a1a1b8f0fa8a6","slug":"goods-burnt-due-to-fire-in-restaurant-chitrakoot-news-knp694232248","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में लगी आग से सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट में लगी आग से सामान जला
विज्ञापन
फोटो-15- आग लगने से रेस्टोरेंट की जली सामग्री। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप। क्षेत्र के भागानाला के पास स्थित कान्हा रेस्टोरेंट में शनिवार की दोपहर आग लग गई। लपटें देख रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। भोजन कर रहे यात्रियों व कर्मचारियों बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। आग से रेस्टोरेंट में रखा करीब 10 लाख रुपये कीमत का सामान जल गया।
दोपहर करीब तीन बजे रेस्टोरेंट में तमाम यात्री भोजन व नाश्ता कर रहे थे। उसी दौरान वहां आग लग गई। कर्मचारियों व यात्रियों ने बाहर भाग कर जान बचाई। इसके बाद कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से रेस्टोरेंट में रखे फ्रिजर, स्कूटी, कूलर, पंखे व अन्य सामान जल गया। रेस्टोरेंट के मालिक रसिन निवासी लालाराम पांडेय ने घटना की जानकारी भरतकूप थाने में दी है।
रैपुरा थानाक्षेत्र के अतरौली शुक्लनपुरवा में लगी आग से 24 घरों के लोगों का हाल बेहाल रहा। दूसरे दिन शनिवार को भी उनके जले घरों में कुछ स्थानों पर आग सुलगती रही। पीड़ित परिवारों के भूख प्यास से तड़पते बच्चों व महिलाओं को प्रशासन व ग्राम समाज से कुछ मदद मिली, जो पर्याप्त नहीं थी।
विज्ञापन
वहीं, कई लोग अपने जले व टूटे घर को देख कर रोते रहे। कुछ ने इसे फिर से बनाने का प्रयास भी शुरू कर दिया है। मानिकपुर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि राहत के काम जारी हैं। शनिवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल व जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने गांव में जाकर पीड़ितों की मदद की। उन्होंने प्रशासन से सभी पीड़ितों को आवास व मुआवजा दिलाने की मांग की है।