फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Girl student who went to bathe in Yamuna river died due to drownin

Chitrakoot News: यमुना नदी में नहाने गई छात्रा की डूबकर मौत

Tue, 06 Jun 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 06 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Girl student who went to bathe in Yamuna river died due to drownin
राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के तुलसी घाट यमुना नदी में सोमवार की सुबह नहाने गई कक्षा तीन की छात्रा डूबकर मौत हो गई। काफी देर बाद नदी किनारे शव उतारता मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नाविकों के सहारे उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि तुलसी स्मृति संस्थान गैला रोड राजापुर कस्बा निवासी राजकुमार सोनकर की 10 वर्षीय पुत्री किरन सोमवार की सुबह यमुना नदी स्थित तुलसी घाट में नहाने गई थी। अचानक वह गहरे पानी में चली गई। जिसके चलते उसकी डूबकर मौत हो गई। लगभग छह-सात घंटे बाद उसका शव नदी में उतारता मिला। लोगों ने इसकी जानकारी राजापुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाविकों के सहारे उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास के क्षेत्रों में बच्ची की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

देर शाम को परिजन थाने पहुंचे और पुत्री के कपड़ों से शिनाख्त की। शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता राजकुमार सोनकर ने बताया कि वह कक्षा तीन में जूनियर विद्यालय देवी तिराहा में पढ़ती थी। वह दो भाई व तीन बहनों में चौथे नंबर की थी। मां रूबी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed