फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Girl student died due to electrocution

Chitrakoot News: करंट की चपेट में आकर छात्रा की मौत

Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Girl student died due to electrocution
चित्रकूट। घर के बाहर लगे विद्युत पोल के सपोर्ट तार में करंट उतर आने से खेल रही छात्रा उसकी चपेट में आ गई। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के पटिया जब्ती गांव निवासी गंगा प्रसाद राजपूत की 14 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटिया जब्ती में कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार को गांव में बारिश हुई थी। वह घर के बाहर खेल रही थी। बाहर लगे बिजली के पोल के सपोर्ट तार में करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गई।

इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई रामबाबू ने बताया कि दो बहन व एक भाई में वह सबसे छोटी थी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मां रनुआ देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed