फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Girl's body found in river, fear of murder

नदी में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Sat, 25 Sep 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found in river, fear of murder
खोही (चित्रकूट)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बस में रिश्तेदार व गांव के लोगों के साथ चित्रकूट घूमने आई युवती का शव शनिवार की सुबह जानकीकुंड व प्रमोदवन के बीच मंदाकिनी नदी में मिला। पुलिस ने उसके पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने युवती की हत्या होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बिलासपुर के टिकरापारा कंशा चौक निवासी अनीता यादव (37) पुत्री स्व. फीरत यादव बृहस्पतिवार को अपने गांव व आस पास के गांव के लगभग 45 लोगों के साथ एक रिजर्व बस से चित्रकूट घूमने आई थी। पूरी टीम नयागांव थाना क्षेत्र के कामतन मोहल्ले में पटेल धर्मशाला में ठहरे थे। युवती के पड़ोसी महेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सभी लोग गुप्त गोदावरी व सती अनुसुइया आदि स्थलों को घूमकर धर्मशाला पहुंचे। तब पता चला कि अनीता यादव बस में नहीं है। लोगों ने बताया कि प्रमोदवन तक तो उसे देखा गया इसके बाद कुछ पता नहीं चला। देर शाम को नयागांव थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जानकीकुंड व प्रमोदवन के बीच मंदाकिनी में स्नान कर रहे एक साधु ने महिला का शव नदी में देखा तो आस पास के लोगों की मदद से पुलिस सूचना दी। पुलिस ने युवती की शिनाख्त कराई। देर शाम को मृतका के परिजनों ने आकर अनीता की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शक के आधार पर उसके साथ आए लोगों से पूछताछ की गई है। दो युवकों को थाने में बैठाकर जानकारी जुटाई जा रही है। कई लोगोें ने आशंका जताई कि प्रमोदवन में मंदाकिनी नदी के घाट पर वह नदी में उतरी तभी फिसलने से डूब गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed