{"_id":"63d6ba7ff814c06b992b0e74","slug":"gift-of-medical-college-to-aspirational-district-chitrakoot-news-knp7411179189-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आकांक्षी जिले को मेडिकल कालेज की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आकांक्षी जिले को मेडिकल कालेज की सौगात
विज्ञापन
चित्रकूट। सांसद आरके सिंह पटेल ने आकांक्षी जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मेडिकल कालेज की सौगात दिये जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
रविवार को सांसद ने कहा कि मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने सीएम को मेडिकल कॉलेज खोलने समेत संसदीय क्षेत्र के चहुंमुखी विकास संबंधी कई कार्य योजनाएं सौंपी थी। जिसके बाद आकांक्षी जिले को सौगात मिली है। बताया कि जल्द ही पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कालेज खुलेगा। तरौहा रूरल में पुलिस अधीक्षक आवास के पास 8.693 हेक्टेयर भूमि भी चिह्नित कर ली गई है।
सांसद ने बताया कि इसके अलावा संसदीय क्षेत्र के कर्वी-बूढ़ा राजापुर मार्ग का चौड़ीकरण, पटेल तिराहे से देवांगना रोड को फोरलेन करना, राजापुर कमासिन मार्ग का चौड़ीकरण, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को भरतकूप से बढ़ाकर राम वनगमन मार्ग से जोड़कर खोह तक राष्ट्रीय राजमार्ग 35 पर बाईपास निर्माण, भरतकूप से एयरपोर्ट तक फोरलेन मार्ग, खोह रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के प्रस्तावों को भी जल्द मंजूरी मिलेगी।