{"_id":"6833695855e7c4b7b80cd329","slug":"get-the-payment-done-soon-to-the-group-which-provides-food-and-snacks-to-the-patients-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-116258-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मरीजों को भोजन और नाश्ता देने वाले समूह का जल्द कराएं भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मरीजों को भोजन और नाश्ता देने वाले समूह का जल्द कराएं भुगतान
विज्ञापन
निरीक्षण करते नोडल अधिकारी।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट । जिले के नोडल अधिकारी धीरेंद्र सिंह सचान ने रविवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय व आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरहट का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे हर हाल में निरंतर चालू रखने के निर्देश दिए। अस्पताल में समूह की दो महिलाओं ने बताया कि छह माह से मानदेय व अन्य भुगतान नहीं मिला है। कर्ज लेकर काम कर रही हैं। नोडल अधिकारी ने सीएमएस से भोजन बनाने वाले मीरा स्वयं सहायता समूह का भुगतान कराने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने डाॅक्टरों की उपस्थिति, ओपीडी, दवाओं की उपलब्धता, साफ, सफाई, जच्चा बच्चा वार्ड, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र, पैथोलॉजी लैब आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों से नाश्ते, भोजन, दवाओं आदि की जानकारी ली।
कुछ कैमरे खराब मिलने पर नोडल अधिकारी ने तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। चिकित्सालय परिसर में बने 32 बेड अस्पताल को मैनपॉवर की व्यवस्था कर शुरू कराने को कहा। प्रभारी सीएमओ डॉ. संतोष कुमार, सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सच्चिदानंद प्रसाद, अधिशासी अभियंता जल निगम एके भारती, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आलोक कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरके करवरिया सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।