{"_id":"60d2228b8ebc3ed77e34c90b","slug":"get-the-incomplete-roads-completed-soon-chitrakoot-news-knp6358127120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी पड़ी सड़कों को शीघ्र कराएं पूरा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी पड़ी सड़कों को शीघ्र कराएं पूरा।
विज्ञापन
Get the incomplete roads completed soon
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने लोक निर्माण विभाग को अधू्री पड़ी सड़कों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। धन के अभाव में रुकी सड़कों के लिए पत्राचार करने को निर्देशित किया।
मंगलवार को जिलाधिकारी ने कहा कि चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र के जितने भी चौराहे हैं उनका सुंदरीकरण भी हो। देवांगना मार्ग का कार्य भी तत्काल पूर्ण करें। सड़कों के गड्ढा मुक्त का भी कार्य कराया जाए। सेतुओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा पर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए। गौरतलब है कि अमर उजाला ने लगातार जिले की कई स्थानों की टूटी गड्ढायुक्त जलमगभन सड़कों की खबरें छापी हैं। ओवरब्रिज की सड़क में भी कई गड्ढे होने की खबर छपने के बाद डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कडे़ निर्देश जारी किए हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में सिजेरियन का कार्य किया जाए। जिस चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है वह वहां पर जाकर कार्य करें। एंबुलेंस संचालन की व्यवस्था को ठीक कराया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या नहीं मिलना चाहिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव से संबंधित बैठक की। इस मौके पर संबंधित अधिकारी व कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।