फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Get the development work done in the district by being a part of the team

Chitrakoot News: टीम का हिस्सा बनकर कराएं जिले में विकास कार्य

Fri, 24 Mar 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Get the development work done in the district by being a part of the team
चित्रकूट। जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक हुई। जिसमें जिला योजना संरचना के 45 विभागों का कुल परिव्यय 181.70 करोड़ रुपए के प्रस्ताव अनुमोदित किए गए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद चित्रकूट का विकास कार्य हो रहा है जो आज इस परिव्यय में नई योजनाएं समिति के सदस्यों ने रखा है उनको भी लेकर विकास कार्य कराया जाएगा हम सब लोग एक टीम का हिस्सा बनकर चित्रकूट जनपद का विकास कार्य कराएं ताकि चित्रकूट की आम जनमानस को इसका लाभ मिले। उन्होंने जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द से कहा कि सडक़ एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में कुछ लक्ष्य बढ़ाया जाए। विधायक मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि किसी भी योजना के काम में जांच के दौरान जो दोषी पाया जाए तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि की धनराशि जो जिला पंचायत में गत वर्षों की शेष है उसमें जो कार्य सही हुए हैं उनका भुगतान कराया जाए। इस पर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के कार्यों की कमेटी बनाकर जांच कराएं
विज्ञापन

सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि लघु सिंचाई द्वारा जो पुराने चेकडैमो का सुंदरीकरण कराया जा रहा है उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए तथा गुणवत्ता की जांच भी कराई जाए और रेशम विभाग द्वारा जो गत वर्षों में किसानों को लाभ पहुंचाया गया है उसकी भी सूचना सदन को दी जाए, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मंडलीय रैली नहीं कराई गई जिसमें हमारे जनपद के बच्चे प्रतिभाग करने से रह गए हैं इसकी भी जांच कराई जाए। बैठक में सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, समिति के सदस्य शिव शंकर सिंह, अर्जुन शुक्ला, अनीता सिंह, मीरा भारती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विभाग के प्रस्ताव स्वीकृत
बैठक में कृषि विभाग 45 लाख, पशुपालन विभाग 118.29 लाख, दुग्ध विकास 123.31 लाख, वन विभाग 1649.85 लाख, सहकारिता 27.68 लाख, ग्राम विकास के विशेष कार्यक्रम 1132.81 लाख, रोजगार कार्यक्रम 5701.95 लाख, लघु सिंचाई 278 लाख, राजकीय लघु सिंचाई 14.27 लाख, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत 7.10 लाख, खादी एवं ग्रामोद्योग 0.50 लाख, रेशम उद्योग 16.17 लाख, सडक़ व पुल 100 लाख, पर्यावरण 2 लाख, पर्यटन एक लाख, माध्यमिक शिक्षा 20 लाख, प्रादेशिक विकास दल 23.78 लाख, एलोपैथी 15 लाख, होम्योपैथिक पांच लाख, आयुर्वेद 70 लाख, ग्रामीण स्वच्छता 180 लाख, पूल्ड आवास 100 लाख, ग्रामीण आवास पर 5822.40 लाख, नगरीय पेयजल 602 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण 326 लाख, अल्पसंख्यक कल्याण 23.80 लाख, समाज कल्याण सामान्य जाति 50 लाख, शिल्पकार प्रशिक्षण 110 लाख, समाज कल्याण 1035.89 लाख, दिव्यांग कल्याण 19.20 लाख, महिला कल्याण 450 लाख का परिव्यय रखा गया है। जिसमें जनपद का कुल 18170 लाख रुपए के परिव्यय का अनुमोदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed